इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने यूपीपीसीएस-2024 में लहराया परचम, विश्वविद्यालय 10 अप्रैल को करेगा प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित छात्रों को सम्मानित



इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने यूपीपीसीएस-2024 में लहराया परचम, विश्वविद्यालय 10 अप्रैल को करेगा प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित छात्रों को सम्मानित

प्रयागराज। सिविल सर्विस परीक्षाओं की खान कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय का गौरव लौट रहा है। यूपीएसई के बाद पीसीएसजे और अब यूपीपीसीएस-24 में भी 46 छात्रों-पुराछात्रों ने बेहतरीन प्रर्दशन कर इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज का परचम लहराया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय प्रशासन गद्गद है और आगामी 10 अप्रैल को ही अपने पुराछात्रों को सम्मानित करने जा रहा है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव स्वयं विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करने वाले ऐसे सभी पुराछात्रों को सम्मानित करेंगी। 

विदित रहे कि इलाहाबाद  विश्वविद्यालय,  प्रयागराज के विद्यार्थीयों ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर यूपीपीसीएस में सफलता का परचम लहराया है। इविवि के विद्यार्थी डिप्टी कलेक्टर, कामर्शियल टैक्स कमिश्नर, नायब तहसीलदार, ब्लॉक डेपलपमेंट ऑफिसर, डिप्टी जेलर, डीपीआरओ, सब रजिस्ट्रार, कार्य अधिकारी और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जैसे अहम पदों पर चयनित हुए हैं।

जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने बताया कि हाल ही में कई राज्यों की न्यायिक परीक्षाओं में भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रथम रैंक पाकर संस्थान का नाम रौशन किया है। सिविल सर्विस परीक्षा-24 की टॉपर रही शक्ति दुबे भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ी थी। अब यूपीपीसीएस के परिणामों में 46 विद्यार्थियों का एक ही संस्थान से चयन होना स्वयं में ही एक रिकॉर्ड है। इसी को देखते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रोत्र संगीता श्रीवास्तव स्वयं प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित पुराछात्रों को सम्मानित करेंगीं।

यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद एलुमिनाई एसोसिएशन के सविच प्रो. कुमार बीरेंद्र ने बताया कि विश्वविद्यालय सफल उम्मीदवारों को सम्मानित करने के लिए 10 अप्रैल को एक समारोह आयोजित करने जा रहा है। इन मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान से वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों को प्रेरणा मिलेगी और पुराछात्रों का विश्वविद्यालय से जुड़ाव भी बढ़ेगा। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्वत ने कार्यक्रम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

अपने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व : प्रो. संगीता श्रीवास्तव

सिविल सर्विस और पीसीएस परीक्षाओं में इविवि के छात्रों-पुराछात्रों के चयन से प्रसन्नता हुई है। विश्वविद्यालय को अपने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व है। विश्वविद्यालय छात्रों को अनुकूल शिक्षण, अधिगम और अनुसंधान वातावरण प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। हम आशा करते हैं कि वे जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि वे राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे। 

- प्रो. संगीता श्रीवास्तव, कुलपति, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SKIP AD
Powered by Hritik