Allahabad University PGAT 2026 Brochure & Registration

Check complete brochure details, eligibility, courses, fees, and registration process for PGAT 2026.

📘 View PGAT 2026 Brochure & Registration Details

इविवि में प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित 79 विद्यार्थियों का सम्मान शुक्रवार को



इविवि में प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित 79 विद्यार्थियों का सम्मान शुक्रवार को

विश्वविद्यालय के प्रो. ईश्वर टोपा सभागार में 10 अप्रैल को होगा सम्मान समारोह

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज में यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद एलुमिनाई एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में हाल ही में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सीनेट परिसर के प्रो. ईश्वर टोपा काम्पलेक्स स्थित भव्य सभागार में होने वाले सम्मान समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव करेंगी। 

यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद एलुमिनाई एसोसिएशन के सचिव प्रो. कुमार बीरेंद्र ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2025 में चयनित 8 पुराछात्रों को विश्वविद्यालय सम्मानित करेगा। उत्तरप्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा (यूपीपीसीएस)-2024 में चयनित 68 पुराछात्रों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, अन्य राज्यों की न्यायिक सेवाओं में प्रथम आने वाले दो पुराछात्रों और अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित एक छात्र को भी इविवि परिसर में सम्मानित किया जाएगा। 

जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने बताया कि हाल ही में कई राज्यों की न्यायिक परीक्षाओं में हमारे पुराछात्रों ने प्रथम रैंक पाकर इविवि का परचम लहराया है। वहीं, अब यूपीपीसीएस के परिणामों में 68 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इविवि के मेधावी विद्यार्थियों और पुराछात्रों के परिसर में बुलाकर सम्मानित करने से वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। हमारा प्रारंभ से ही प्रयास रहा है कि पुराछात्रों का विश्वविद्यालय से जुड़ाव बना रहे। इसी कारण माननीय कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद एलुमिनाई एसोसिएशन का गठन किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SKIP AD
Powered by Hritik