इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों-शिक्षकों ने मानववैज्ञानिक क्षेत्रकार्य के दौरान शंकरघाट मलिन बस्ती में पौधरोपण भी किया।


प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में इविवि में ‘प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए’ थीम के तहत जागरूकता फैलाई गई। सबसे पहले पर्यावरण अध्ययन केंद्र परिसर में पौधरोपण किया गया। इसमें विशिष्ट अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। वहीं, कुलसचिव प्रो. आशीष खरे ने सीनेट कैंपस स्थित मेघनाथ साहा उद्यान में पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसी क्रम में भूगोल विभाग में भी पौधरोपण किया गया।

इसके बाद हुए ऑनलाइन वेबिनार में मुख्य वक्ता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली के स्कूल ऑफ एनवायरनमेंटल साइंसेज के प्रो. शेखर मलिक ने प्लास्टिक विषय पर जानकारीपरक व्याख्यान दिया। इस दौरान पर्यावरण अध्ययन केन्द्र के समन्वयक एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. उमेश कुमार सिंह, डॉ. पुनीता पाण्डेय, डॉ. पवन कुमार झा, डॉ. कुमार सुरंजित प्रसाद, डॉ. पंकज श्रीवास्तव तथा डॉ. जितेन्द्र अहीरवाल उपस्थित रहे। 

कुलसचिव प्रो. आशीष खरे ने कैंपस में पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन केंद्र में पौधरोपण करते शिक्षक और विद्यार्थी।


इविवि के मानव वैज्ञानिकों ने शंकरघाट मलिन बस्ती में किया पौधरोपण

मानव विज्ञान विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शंकरघाट मलिन बस्ती में मानववैज्ञानिक क्षेत्रकार्य के दौरान बस्ती के निवासियों संग पौधरोपण किया। वर्तमान में विभाग के विद्यार्थी प्रयागराज के रसूलाबाद तथा दारागंज के निषाद समुदाय एवं शंकरघाट और संजय नगर की मलिन बस्ती में मानवविज्ञान विभाग के आचार्यगण प्रो. राहुल पटेल, डॉ. खिरोद चंद मोहराना और डॉ शैलेंद्र मिश्र के मार्गदर्शन में 27 मई से ही शोध क्षेत्रकार्य में लगे हुए हैं। प्रो. राहुल पटेल और डॉ. खिरोद चंद मोहराना ने विश्व पर्यावरण दिवस पर  बस्ती के निवासियों और बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व के प्रति जागरूक भी किया।

एनसीसी यूनिट ने दिया विश्व पर्यावरण दिवस 

वहीं, 2-यूपी आर्टिलरी बैटरी एनसीसी यूनिट ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेटों के बीच पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने और सतत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में डॉ. पंकज श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में कर्नल राजीव मिश्रा, कमांडिंग ऑफिसर, सीटीओ डॉ. मधुसूदन, पीआई स्टाफ और एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, अपशिष्ट प्रबंधन और प्रकृति की रक्षा के प्रति नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SKIP AD
Powered by Hritik