Allahabad University PGAT 2026 Brochure

Check complete brochure details, eligibility, courses, and fees for PGAT 2026.

📘 View PGAT 2026 Brochure Details

कैट बार एसोसिएशन चुनाव सम्पन्न, राघवेन्द्र प्रताप सिंह बने अध्यक्ष एवं श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव समेत छह अन्य उपाध्यक्ष


कैट बार एसोसिएशन चुनाव सम्पन्न, राघवेन्द्र प्रताप सिंह बने अध्यक्ष एवं श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव समेत छह अन्य उपाध्यक्ष

श्री ओ०पी० गुप्ता, चेयरमैन, एल्डर कमेटी कैट एवं श्री अनिल कुमार पाण्डेय, चीफ रिटर्निंग आफीसर के संयुक्त बयान में कैट बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न होने पर चुनाव परिणाम निम्नलिखित रूप से घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह विजयी घोषित हुए। उपाध्यक्ष के 6 पदों पर श्री राजपाल सिंह, श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव, श्री राजेन्द्र कुमार उमंग, श्रीकृष्ण कुमार ओझा, श्रीमती पूनम सिंह एवं श्री प्रदीप कुमार मिश्र विजयी घोषित हुए। महासचिव के पद पर श्री मनोज कुमार उपाध्याय विजयी घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर श्री धर्मेन्द्र तिवारी विजयी घोषित हुए। संयुक्त सचिव के दों पद पर श्री लाखन सिंह कुशवाहा एवं श्री शिव मंगल प्रजापति विजयी घोषित हुए। सहायक सचिव के दो पदों पर श्री रविकान्त शुक्ला एवं श्री शशिधर द्विवेदी विजयी घोषित हुए।

नव निर्वाचित अध्यक्ष, राघवेन्द्र सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा कि बार और बेंच में सामन्जस्य बनाना एवं अधिवक्ताओं को मेडी क्लेम की सुविधाएँ दिलवाना का प्रयास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कैट बार के लम्बे समय तक अध्यक्ष रहे अनिल कुमार सिंह ने सभी अधिवक्ताओं को शान्ति पूर्वक चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न करवाने में मदद कराने के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर पूर्व महासचिव आशीष श्रीवास्तव, रोहित सिंह, अभिषेक तिवारी, करिश्मा सिंह, कमलेश, प्रदीप दुबे, अनिल कान्त त्रिपाठी, मनोज वत्स, रामपाल सिंह, अवनीश त्रिपाठी सहित अनेक अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SKIP AD
Powered by Hritik