Allahabad University PGAT 2026 Brochure & Registration

Check complete brochure details, eligibility, courses, fees, and registration process for PGAT 2026.

📘 View PGAT 2026 Brochure & Registration Details

इविवि में प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान

 


इविवि में प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान

कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने प्रो. ईश्वर टोपा सभागार में विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज में शुक्रवार को देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में हाल ही में चयनित पुराछात्रों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सीनेट परिसर के प्रो. ईश्वर टोपा सभागार में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद एलुमिनाई एसोसिएशन की ओर से भारतीय प्रशासनिक सेवा-2025, उत्तरप्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा (यूपीपीसीएस)-2024 और राज्यों की न्यायिक सेवाओं में प्रथम आने वाले पुराछात्रों को स्मृति चिह्न और डायरी भेंट की गई। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। 



इस मौके पर कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि चयनित पुराछात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय का पुराना गौरव वापस लौटाया है। आज सभी ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा किया है। पिछले कुछ वर्षों में विश्वविद्यालय में अच्छे शिक्षक आए हैं, जिन्होंने केवल शिक्षण कार्य पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। यूपीपीसीएस में 70 विद्यार्थियों का चयन गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि अब किताबी ज्ञान के अलावा जीवन की असल समस्याओं से आपका सामना होगा। जब सब आराम कर रहे थे, तब आप संघर्ष कर रहे थे, इसी कारण आप सफल हुए हैं। जीवन के भटकाव भरे क्षणों से निकलकर ही आप सफलता की सीढ़ी चढ़े हैं। आपकी सफलता से सबसे ज्यादा खुशी आपके माता-पिता और शिक्षकों को होती है। उन्होंने कहा कि असफलता के बाद ही सफलता आती है, जो लोग असफलता से सीखकर स्वयं को मजबूत कर लेते हैं, वे आगे बढ़ जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि अपना समय मत व्यर्थ करें। जो आज आप कर रहे हैं, वह आपके कल का निर्माण करेगा। निंदकों को अपना दोस्त मानकर उन्हें स्वयं से जोड़े रखें, वे आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। 

कुलपति महोदया ने कहा कि मेरे आदर्श वे बालिकाएं और छात्राएं हैं जो आज आईएएस जैसे अहम पदों पर चयनित हुईं हैं। उन्होंने चयनित पुराछात्रों को सलाह दी कि समाज को सकारात्मकता की अधिक जरूरत है, सदैव सकारात्मक बने रहें। आप लोग नाम और प्रतिष्ठा अर्जित करने के लिए जीवन पर्यंत कार्य करें। सदैव स्वयं में देशप्रेम की अलख जगाए रखें।


कुलसचिव प्रो. आशीष खरे ने कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि माननीय कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय का गौरव वापस लौटा है। पिछले पांच वर्षों में इविवि सबसे तेज प्रगति की है। पुराछात्रों ने अल्प समय में आकर आज के कार्यक्रम को सफल बनाया है, उन्हें भी धन्यवाद। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित विद्यार्थी अपने इविवि के छात्रों का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।


इससे पूर्व यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद एलुमिनाई एसोसिएशन के सचिव प्रो. कुमार बीरेंद्र ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की प्रेरणा से यह कार्यक्रम संभव हो सका है। उत्तरप्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा (यूपीपीसीएस)-2024 में हमारे विश्वविद्यालय के 70 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। यह प्रयास अपने एलुमिनाई को विश्वविद्यालय से जोड़े रखने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसी बरगद की छत्रछाया में पढ़कर विद्यार्थियों ने अन्य राज्यों की प्रशासनिक सेवाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब ‘बरगद की टहनियों’ का विस्तर बड़ी तेजी से हो रहा है। इविवि के विद्यार्थी जहां भी जाएंगे एक कुशल नागरिक के तौर अपनी प्रतिभा को बिखेरेंगे। 

कार्यक्रम में आईएफएस साक्षी सक्सेना ने कहा कि अपने विश्वविद्यालय में सम्मान प्राप्त करना गर्व की बात है। विश्वविद्यालय से जुड़ाव मेरे जीवन में एक मील के पत्थर के समान है, यहां वह सब मिला तो एक विद्यार्थी पाना चाहता है। हम विश्वविद्यालय से जो भी सीखकर निकले हैं, उसी के अनुसार समाज में अपना पूरा योगदान देंगे। 

वहीं, आईपीएस अनिंद्य पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय से हमारा पुराना जुड़ाव रहा है। इविवि ने केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास में योगदान दिया है। यहां आकर जीवन का नजरिया बदला, नए विचार  आए। बेहतर नागरिक बनने में इविवि का योगदान अहम है। प्रा.े संगीता श्रीवास्तव मैम के वीसी बनने के बाद विश्वविद्यालय तेजी से पुनः प्रगति पथ पर दौड़ने लगा है। हम राष्ट्र निर्माण में अपना बेहतर योगदान देने का प्रयास करेंगे। 

आईएएस श्रुति ओला ने कहा कि मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की उसी परंपरा को आगे बढ़ाया है, जिससे लिए विश्वविद्यालय को जाना जाता है। यहां हमारे शिक्षकों ने हमेशा हमारी मद्द की है। यहां आकर विद्यार्थी स्वयं ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लग जाता है, यहां जो माहौल हमें मिलता है उससे प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सलाह दी कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान संयम बरतें।  


यूपीपीसीएस के तहत डिप्टी कलेक्टर चयनित आयुष पांडे ने कहा कि यहां प्रवेश के बाद सिविल सर्विस की तैयारी तक शिक्षकों ने बहुत मद्द की है। उन्होंने अन्य प्रतियोगी छात्रों को सलाह दी कि आप अपनी यात्रा में निरंतरता बनाए रखें।

 

यूपीपीसीएस के तहत डिप्टी एसपी विमलेश कुमार ने कहा कि इविवि ने ही मुझे सिविल सेवक बनने का सपना दिया। साथ ही, इस सपने को पूरे करने का हौसला भी दिया। इस विश्वविद्यालय ने मुझे धैर्य बनाए रखने की सीख दी, जिसने मुझे आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने सलाह दी कि धैर्य रखिए, नंबरों के पीछे मत भागें, सफलता जरूर मिलेगी। 


ये भारतीय प्रशासनिक सेवा 2025 में चयनित ये पुराछात्र हुए सम्मानित 

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2025 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र और छात्राओं को सम्मानित किया गया जिनमें साक्षी सक्सेना, अनिंद्य पाण्डेय और श्रुति ओला शामिल रहे।

यूपीपीसीएस-24 में चयनित ये पुराछात्र हुए सम्मानित 

उत्तर प्रदेश के प्रांतीय सिविल सेवा 2024 में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित आयुष पाण्डेय और अंकित पाण्डेय को सम्मानित किया गया। डिप्टी एसपी विमलेश कुमार को सम्मानित किया गया।

असिस्टेंट कमिश्नर (कामॉर्शियल टैक्स) के पद पर खुशबू रानी, स्वाति मिश्रा, आशीष कुमार सैनी, प्रिंस पटेल, राहुल यादव, प्रेम शंकर सिंह, विकास, रजत कन्नौजिया, मयंक आनंद, अमित कुमार सिंह और दुर्गेश कुमार को सम्मानित किया गया।

असिस्टेंट कमिश्नर (इंडस्ट्रीज) के पद पर संदीप कुमार सिंह पटेल को सम्मानित किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर चुने गए प्रशांत सिंह को सम्मानित किया गया। वर्क ऑफिसर के पद पर चयनित अश्विनी कुमार सोनी को सम्मानित किया गया। बीडीओ के पद पर अभिषेक पाल, अभिनंदन सिंह, अनामिका सिंह, विक्रमादित्य, सुजाता और अवनि कुमार को सम्मानित किया गया। सीटीओ के पद पर अभिषेक कुमार सिंह, विकास मिश्र, अनुष्का यादव, विकास द्विवेदी, पल्लवी, दर्शिता और राज करण को सम्मानित किया गया।

नायब तहसीलदार के पद पर चयनित कुलभूषण तिवारी, शिवम श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम ओझा, चंद्र प्रकाश, नवीन चंदन, हिमालय सिंह, चंदन पाल, बृजेश चौहान, शुभम प्रताप सिंह, प्रणव पाण्डेय, आलोक निशाद, यशव्रत सिंह (कृष्णम), अभिनेश कुमार को सम्मानित किया गया।

डिप्टी जेलर के पद पर शिवम मिश्र, पुष्पराज मिश्र और ऋतुराज सिंह को सम्मानित किया गया। सब रजिस्ट्रार के पद पर नीरज कुमार सरोज, कुमारी दीक्षा गौतम, अभिषेक कुमार यादव, विवेक गुप्ता, श्रीकांत यादव और आशीष कुमार को सम्मानित किया गया।

वहीं, छत्तीसगढ़ न्यायिक परीक्षा 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंजुम आरा को भी सम्मानित किया गया। कृपा शंकर पाण्डेय को प्रशासनिक अधिकारी विधि-2025 (दि न्यू इण्डिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
SKIP AD
Powered by Hritik